भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

*भारी वर्षा के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार ने किया विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण*

हल्द्वानी

लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका एवं तहसीलदार कुलदीप पांडे द्वारा मंगलवार को तहसील हल्द्वानी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने गुरुवार को रामलीला मैदान धूरा चंपावत में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

अधिकारियों ने गौला पुल, फतेहपुर, दमुवाढूंगा, राजपुरा,

 

 

 

 

कुसुमखेड़ा सहित नगर के विभिन्न जलभराव संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने
गौला नदी के जलस्तर का जायजा लिया और नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी।
इस दौरान उन्होंने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर पहुंचकर यातायात एवं आवागमन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश भी दिए।एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया और अपील की कि अनावश्यक रूप से नदी-नालों के किनारे न जाएं तथा बच्चों को नदी-नालों से दूर रखें।
संबंधित विभागों को जल निकासी एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

 

 

 

 

 

उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जाएगा। उन्होंने जनता से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

karki
inder