नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित; 26 से 40 वर्षों की सराहनीय पुलिस सेवा के बाद हुए ऐच्छिक सेवानिवृत्त

 

 

 

 

*पुलिस परिवार से सेवानिवृत्त हुए 05 पुलिस कर्मियों को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

*एसएसपी नैनीताल ने पुलिस कर्मियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*💐

*प्रैस नोट*

आज दिनांक *31-08-2026* को जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में कार्यरत *05 पुलिस कर्मियों के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति* होने के उपलक्ष्य
में *श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल* द्वारा
*कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हाॅल* में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

*सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का विवरण:-*

*1. श्री सुरेन्द्र सिंह, हे0 कान्स0 130 ना0पु0 (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)*

*प्रथम नियुक्ति:* दिनांक 26-10-1998 को जनपद चम्पावत से कान्स0 के पद पर.

*जनपद नैनीताल में नियुक्ति:* दिनांक 06-01-2015 से.

*पदोन्नति:* दिनांक 26-11-2022 को हे0 कान्स0 के पद पर।

*पूर्व नियुक्ति:* जनपद चम्पावत एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।

*कुल सेवा अवधि:* 27 वर्ष 10 माह 05 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. जफर सैफी व अरमान सैफी हर साल रक्षा बंधन पर राखी बंधवाकर देते है कौमी एकता का पैगाम*

*2.श्री दीपक कुँवर, हे0 कान्स0 21 ना0पु0 (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)*

*प्रथम नियुक्ति:* दिनांक 20-04-2002 को जनपद चम्पावत से कान्स0 के पद पर।

*जनपद नैनीताल में नियुक्ति:* दिनांक 24-05-2017 से.

*पदोन्नति:* दिनांक 28-03-2023 को हे0 कान्स0 के पद पर।

*नियुक्ति स्थल:* जनपद चम्पावत, जनपद अल्मोड़ा एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।

*कुल सेवा अवधि:* 26 वर्ष 04 माह 11 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त दिनांक 31-08-2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

*3. श्री अशोक कुमार जोशी, अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)*

*प्रथम नियुक्ति:* दिनांक 01-08-1989 को जनपद अल्मोड़ा से कान्स0 के पद पर।

*जनपद नैनीताल में नियुक्ति:* दिनांक 01-12-2021 से.

*पदोन्नति:* दिनांक 05-10-2021 को हे0 कान्स0 तथा दिनांक 25-02-2023 को अपर उ0नि0 के पद पर।

*पूर्व नियुक्ति:-* जनपद अल्मोड़ा, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), जनपद देहरादून, जनपद चम्पावत एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।

*कुल सेवा अवधि:* 37 वर्ष 30 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त दिनांक 31-08-2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

*4. श्री त्रिभुवन सिंह, उपनिरीक्षक ना0पु0 (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)*

*प्रथम नियुक्ति:* दिनांक 20-08-1986 को जनपद बरेली (उ0प्र0) से कान्स0 के पद पर।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद

*जनपद नैनीताल में नियुक्ति:* दिनांक 02-09-2025 से.

*पदोन्नति:* दिनांक 17-07-2008 को हे0 कान्स0, 17-11-2022 को अपर उ0नि0 तथा दिनांक 24-12-2025 को उ0नि0 के पद पर।

*पूर्व नियुक्ति:-* जनपद बरेली (उ0प्र0), जनपद कानपूरनगर (उ0प्र0), जनपद अल्मोड़ा एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।

*कुल सेवा अवधि:-* 40 वर्ष 11 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त दिनांक 31-08-2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

*5. श्री बालकृष्ण, उपनिरीक्षक ना0पु0 (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)*

*प्रथम नियुक्ति:* दिनांक 07-12-1987 को जनपद नैनीताल से कान्स0 के पद पर।

 

 

 

 

 

*जनपद नैनीताल में नियुक्ति:* दिनांक 30-11-2021 से.

*पदोन्नति:* दिनांक 17-09-2001 को हे0 कान्स0, 03-05-2017 को अपर उ0नि0 (वि0श्रे0) तथा दिनांक 31-10-2020 को उ0नि0 के पद पर.

*पूर्व नियुक्ति:-* जनपद ऊधमसिंहनगर, जनपद पिथौरागढ़ एवं जनपद नैनीताल में नियुक्त रहकर सेवा कार्य संपादित किए गए।

*कुल सेवा अवधि:* 38 वर्ष 08 माह 24 दिन की सराहनीय सेवा के उपरान्त दिनांक 31-08-2026 को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

*डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० एस.एस.पी. नैनीताल* द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं।

विदाई समारोह के दौरान ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात *अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों* को सांझा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

*एस.पी. संचार नैनीताल* द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। *स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन* के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप *शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट* कर सम्मानित किया गया।

*जनपद नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी ऐच्छिक सेवानिवृत्त)* कार्मिकों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

 

 

 

उक्त विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान *श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार, श्रीमती सुनीता कुंवर प्रभारी महिला हेल्पलाइन, श्रीमती कुमकुम धनिक प्रभारी चौकी दमुआदूँगा, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी एवं कोतवाली हल्द्वानी* के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही सेवानिवृत्त हो रहे *कार्मिकों के परिजन* भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल।*

karki
inder