*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कसी पुलिसिंग की कमान*
*डिजिटल पुलिसिंग और साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, यातायात व जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारी*
*बेहतर काम पर 48 कर्मियों को सम्मान, लापरवाही पर थाना प्रभारियों को फटकार*
*मासिक अपराध समीक्षा में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देश— डिजिटल पुलिसिंग, साइबर अपराध नियंत्रण, यातायात व कानून-व्यवस्था पर फोकस*
*उत्कृष्ट पुलिसिंग पर 48 पुलिसकर्मी सम्मानित*
*SSP का बड़ा फैसला— हर महीने चुना जाएगा “थाना ऑफ द मंथ”, खराब प्रदर्शन पर तय होगी जवाबदेही*
जनपद में कानून- व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी, जवाबदेह एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से *दिनांक 27 अगस्त 2026* को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में* हल्द्वानी कोतवाली स्थित सभागार में *मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन* आयोजित किया गया।
गोष्ठी में *माह जुलाई 2026 में जनपद में घटित अपराधों, कानून- व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध तथा पुलिसिंग की प्रगति* की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी माह में संभावित कानून-व्यवस्था एवं अपराध संबंधी चुनौतियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*🔹 स्मार्ट एवं डिजिटल पुलिसिंग को बनाया जाए और प्रभावी*
*e-Shakshya App एवं Zero FIR* के संबंध में *एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण* दिया गया।
थानों में *ऑनलाइन जीडी, e-FIR, Zero FIR, e-Beat, e-Summon, e-Malkhana एवं e-DAR* सहित सभी डिजिटल व्यवस्थाओं पर डेटा समयबद्ध रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
*🔹 e-DAR एवं दुर्घटना पीड़ितों से संबंधित योजनाओं पर विशेष जानकारी*
गोष्ठी के दौरान *पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, नैनीताल* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को *हिट एंड रन प्रतिकर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना, राहवीर योजना एवं e-DAR* के संचालन एवं कार्यप्रणाली के संबंध प्रस्तुतिकरण के मध्य से विस्तृत जानकारी दी गई।
● सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र पीड़ितों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए तथा *e-DAR पोर्टल पर दुर्घटना संबंधी समस्त आवश्यक डेटा समयबद्ध रूप से अपडेट* किया जाए।
*🔹 साइबर अपराध पर जीरो टॉलरेंस, पीड़ितों की धनराशि वापसी हेतु प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही* के निर्देश दिए गए।
*अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ ऑपरेशन्स श्री अमित कुमार सैनी* द्वारा *PRAGATI पोर्टल, Sahyog Portal एवं Money Restoration Module* के संबंध में तकनीकी जानकारी दी गई।
एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साइबर अपराध में आमजन की धनराशि के साथ धोखाधड़ी होने पर *प्रकरण में नियमानुसार अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रभावी विवेचना एवं धनराशि की रिकवरी के लिए हर संभव प्रयास* किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विवेचक की जवाबदेही तय की जाएगी।
जनपद के चिह्नित *साइबर हॉटस्पॉट्स* पर प्रभावी निगरानी रखने तथा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को *Cytrain Portal* पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर साइबर अपराध से संबंधित नवीन तकनीकों एवं जानकारी से अपडेट रहने के निर्देश दिए गए।
*🔹 लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर जोर*
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि *CCTNS पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट* रखा जाए तथा लंबित e-Signing सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं तत्काल पूर्ण की जाएं।
● लंबित विवेचनाओं का *गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण* के निर्देश दिए गए। पुलिसिंग में अनावश्यक विलंब एवं लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
*🔹 थाना ऑफ द मंथ” की होगी शुरुआत*
जनपद में बेहतर पुलिसिंग एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *“थाना ऑफ द मंथ”* की पहल शुरू की जाएगी।
थानों के प्रदर्शन का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा, जिसमें *CCTV मॉनिटरिंग एवं उपयोग, अपराध नियंत्रण एवं प्रगति, साइबर अपराधों का निस्तारण, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, डिजिटल पोर्टल पर कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य महत्वपूर्ण पुलिसिंग मानक* शामिल होंगे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों/संबंधित कार्मिकों की जवाबदेही तय की जाएगी।
*🔹 आगामी छात्रसंघ चुनाव एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी*
आगामी *श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं छात्रसंघ चुनावों* को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण चुनौती बताते हुए एस.एस.पी ने सभी अधिकारियों को अभी से प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
● कॉलेज परिसरों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी, प्रभावी पुलिस गश्त एवं आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*🔹 असामाजिक तत्वों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर*
एसएसपी ने थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में *प्रभावी गश्त एवं बीट पुलिसिंग* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
● धार्मिक भावनाओं को भड़काने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सब- इंस्पेक्टर, एएसआई, चौकी प्रभारी एवं बीट अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए निर्देश दिए गए कि उनके क्षेत्र से संबंधित कार्यों एवं सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से संबंधित पोर्टल पर अपडेट किया जाए।
🔹 *यातायात व्यवस्था में गुणात्मक सुधार पर मंथन*
जनपद में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए *ट्रैफिक प्रबंधन, यातायात दबाव वाले क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों एवं आगामी आयोजनों* को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर मंथन किया गया।
*सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश*
सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की व्समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। प्राप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*🏆 48 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित*
सैनिक सम्मेलन के दौरान जनपद नैनीताल के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में तैनात *48 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।*
सम्मानित पुलिसकर्मियों में म0उ0नि0 मीना गौतम, म0उ0नि0 राधिका भंडारी, अ0उ0नि0 बिहारी लाल, अ0उ0नि0 जितेन्द्र, अ0उ0नि0 मोहम्मद अहमद, हे0का0नि0 कुन्दन कटायत, हे0का0नि0 त्रिलोक रोतेला, हे0का0नि0 रमेश कांडपाल, हे0का0नि0 महेन्द्र सिंह, हे0का0नि0 प्रकाश सिंह, हे0का0नि0 प्रकाश पाण्डेय, हे0का0नि0 परमदीप सिंह, हे0का0नि0 हेमन्त कुमार, हे0का0नि0 दीप चन्द्र, हे0का0नि0 हरीश चन्द्र सिंह नेगी, हे0का0नि0 गंगा मटपाल, हे0का0नि0 मनोज पंत, हे0का0नि0 तकनीकी किशोरी लाल, म0हे0का0नि0 गीता रिंगवाल, आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी भूपेन्द्र ज्येष्ठा, आरक्षी अशोक रावत, आरक्षी भानू प्रताप, आरक्षी गोविन्द प्रसाद, LFM हरनाम सिंह, आरक्षी अनिल गुलानी, आरक्षी मनोज द्विवेदी, आरक्षी हर्ष वर्धन, आरक्षी कुन्दन सिंह, आरक्षी राहुल सिंह राणा, आरक्षी विजय सिंह, आरक्षी ताज मोहम्मद, आरक्षी रोहित सिंह, आरक्षी योगेश सिंह, आरक्षी राजकुमार कम्बोज, FW प्रीति बिष्ट, म0 आरक्षी करिश्मा, म0 आरक्षी निर्मला मेहता, महिला आरक्षी रितु आर्या, महिला आरक्षी रूबी चौहान, म0आरक्षी रेनू अधिकारी, म0आरक्षी चम्पा रावत, म0 आरक्षी ममता रजवार, संदेशवाहक रमेश चन्द्र भट्ट, अनुचर संजय जोशी, उपनल चालक जगदीश सिंह, होमगार्ड राजेश पाण्डे एवं श्री धर्मेन्द्र रावत (डीआरएम, नैनीताल) शामिल रहे।
*एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा हैं।*
गोष्ठी में डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार/ऑफिस, श्री हीरा सिंह राणा, संयुक्त निदेशक विधि, श्री अमित कुमार सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल, सीओ भवाली, श्री गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, श्रीमती अंजना नेगी, सीओ नैनीताल, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना, श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी, यातायात एवं सीपीयू प्रभारी तथा पीएसी के कंपनी कमांडर मौजूद रहे।
*मीडिया सेल*
*नैनीताल पुलिस*







