बुक्सा समाज के जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने बांटे ₹5 हजार के चेक

बुक्सा समाज के जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने बांटे ₹5 हजार के चेक

 

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

रामनगर। ग्राम सांवले पश्चिम में बुक्सा जनजाति के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने पहुंचकर लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को ₹5,000 की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में बुक्सा जनजाति के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों को भी सामने रखा। राकेश नैनवाल ने लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ऐसे परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही उनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज

 

 

राकेश नैनवाल ने कहा कि बुक्सा समाज क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी का हिस्सा है और उनके विकास के लिए शिक्षा, रोजगार तथा आर्थिक मजबूती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में 8 लाख की डकैती से मचा था हड़कंप, SSP मंजूनाथ टीसी ने खोला पूरा राज—02 डकैत गिरफ्तार, दो टूक सन्देश अपराधियों की खैर नही* *तमंचा-पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद, ₹66 हजार भी मिले, बाकी डकैतों की तलाश में उधम सिंह नगर से यूपी तक पुलिस का ऑपरेशन जारी*

 

 

 

 

इस दौरान सहायता राशि के चेक मिलने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग के लिए राकेश नैनवाल का आभार जताया। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।

karki
inder