रुद्रपुर में नैनीताल पुलिस का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग-कुश्ती में जीते कई पदक

Spread the love

रुद्रपुर में नैनीताल पुलिस का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग-कुश्ती में जीते कई पदक

 

 

 

‘‘24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता – 2026’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”

महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर

एसएसपी नैनीताल ने सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

 

 

दिनांक 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित ’24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता-2026′ का आज 19 अगस्त 2026 को सकुशल समापन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह होगी समन्वय बैठक

इस 03-दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ एवं जीआरपी की- कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

 

 

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईजी कुमायूँ रेंज, नैनीताल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर (आयोजन सचिव) श्री अजय गणपति द्वारा सभी प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी।

जनपद नैनीताल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित पदक/स्थान प्राप्त किए:

आर्म कुश्ती:
संजय सिंह – 70 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान
त्रिलोक सिंह – 90 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान
भारती – महिला वर्ग (50 किग्रा) में द्वितीय स्थान

कुश्ती:
रवि राणा – 55 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान

कृष्णा कुमार – 75 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान

म०कां० आरती – 50 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा को लेकर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक

बॉक्सिंग:
दिव्या डांगी – 45 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान

(इसके अतिरिक्त, महिला बॉक्सिंग में नैनीताल टीम द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी प्राप्त की गई)

बॉडी बिल्डिंग:
रवि राणा – 55 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान

“एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०” द्वारा उक्त प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों व सम्पूर्ण टीम को हार्दिक बधाई दी गई है, साथ ही उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया है।

karki
inder