स्कूटी में शराब की खेप लेकर बेच रहा था आरोपी, पुलिस ने पीछा कर घर से दबोचा

Spread the love

 

स्कूटी में शराब की खेप लेकर बेच रहा था आरोपी, पुलिस ने पीछा कर घर से दबोचा

 

 

 

स्कूटी की डिक्की में शराब रखकर बेचने वाले अभियुक्त को पुलिस ने पीछा कर घर से किया गिरफ्तार।

स्कूटी व घर के स्टोर रूम से 65 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  STP फेल या सिस्टम लापरवाह? 584 परिवार झेल रहे गंदे पानी का दंश

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.08.2026 को संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग तथा गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

मुखबिर से सूचना मिली कि कमल गढ़िया अपने होटल फैमिली रेस्टोरेंट के सामने स्कूटी संख्या UK06M-3175 में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अभियुक्त स्कूटी लेकर मौके से भागकर अपने घर चला गया। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा करते हुए उसके मकान, राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता पहुंचकर तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  *ऊर्जावान अधिकारी को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, नैनीताल पुलिस ने दी बधाई* *सेवा, समर्पण और ऊर्जा की मिसाल—एसपी संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक*

 

 

 

 

 

तलाशी के दौरान अभियुक्त की स्कूटी से 17 क्वार्टर तथा उसकी निशानदेही पर घर के स्टोर रूम से 48 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। कुल 65 क्वार्टर रॉयल स्टैग एवं प्रेस्टीज मार्का अंग्रेजी शराब तथा स्कूटी संख्या UK06M-3175 बरामद करते हुए अभियुक्त कमल गढ़िया पुत्र शेर सिंह, निवासी राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में होम स्टे पर प्रशासन का शिकंजा, 3 पर ₹10 हजार का जुर्माना

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में FIR No. 127/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

बरामदगी

– 65 क्वार्टर अंग्रेजी शराब
– रॉयल स्टैग मार्का
– प्रेस्टीज मार्का
– स्कूटी संख्या UK06M-3175

पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता।
2. कानि0 वीरेन्द्र सिंह।
3. कानि0 दयाल नाथ।

karki
inder