कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, सट्टा खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस की सट्टे के खिलाफ कार्रवाई, सट्टा खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाॅ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में सट्टा/जुआ की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल हल्द्वानी एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का आयोजन, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का दिया संदेश

 

 

 

 

दिनांक 18.08.2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था, रोकथाम जुर्म-जरायम एवं चेकिंग के दौरान गोला बाईपास रोड, कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की बड़ी घोषणा: शहीद राज्य आंदोलनकारियों की गांव-गांव स्थापित होंगी प्रतिमाएं

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखलाक हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी वार्ड नं. 18, लाइन नं. 17, लाल मस्जिद के पास, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने

 

 

 

 

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता एवं ₹1,320/- की नकदी बरामद की।

उक्त बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 136/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम

1. का0 शिवम कुमार
2. का0 यासीन

karki
inder