रामनगर में गांजा तस्करी का खुलासा, कार सवार आरोपी गिरफ्तार; बाइक सवार फरार
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक i20 कार से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तराखंड के Drug Free Devbhoomi अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढिकुली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान i20 वाहन संख्या DL10CS7869 को रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 27.12 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से सागर सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वाहन की रैकी और स्कॉर्ट करने वाला बाइक चालक हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक संख्या UK19B-4781 को कब्जे में ले लिया।
मामले में थाना रामनगर में FIR संख्या 256/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने गांजा सराईखेत निवासी जगत से लाने तथा गुलरघट निवासी टी. आशु खान को बेचने की बात बताई है। पुलिस अब फरार आरोपी सहित गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस टीम
- उ0नि0 हर्ष बहादुर पाल
- हे0का0 गगन भंडारी
- कानि0 महबूब आलम
- कानि0 सचिन शर्मा
-
कानि0 आरिफ







