नहर किनारे हरियाली से बदलेगी तस्वीर, जमरानी परियोजना ने शुरू किया सौंदर्यीकरण अभियान।

Spread the love

नहर किनारे हरियाली से बदलेगी तस्वीर, जमरानी परियोजना ने शुरू किया सौंदर्यीकरण अभियान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी-काठगोदाम मोटर मार्ग को हरा-भरा और सुंदर बनाने की दिशा में शुक्रवार को जमरानी बांध परियोजना के अंतर्गत पीआईयू जमरानी द्वारा गौलावार फीडर नहर के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे नहर के दोनों किनारों पर सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लगाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा मौजूद रहे। वहीं जमरानी बांध परियोजना की ओर से उप-महाप्रबंधक बी.बी. पाण्डेय, परियोजना प्रबंधक योगेश चन्द्र काण्डपाल, शाह नवाज, उपराजस्व अधिकारी सी.एस. काण्डपाल, सहायक परियोजना प्रबंधक टी.एस. लटवाल, हिमांशु काण्डपाल, संजय तिवारी एवं दीपांशु जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  यूजेवीएन लिमिटेड में अधिकारियों से लेकर कार्मिकों तक की प्रोन्नतियां

क्षेत्रीय अभियंता मो. शादाब, नीरज मिश्रा समेत परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पौधरोपण में सहभागिता की। अधिकारियों ने कहा कि काठगोदाम-हल्द्वानी मार्ग के किनारे हरियाली बढ़ाने से क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य निखरेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की लोक विरासत को वैश्विक मंच, नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों का अंग्रेजी रूप सामने आया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क मार्ग के आसपास हरित क्षेत्र का विस्तार कर पर्यावरण को बेहतर बनाना और गौलावार फीडर नहर के किनारों का सौंदर्यीकरण करना रहा।

karki
inder