जरा हटके नैनीताल

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जनपद में निर्माणाधीन सड़कों के संबंध में अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार नैनीताल मे कैंची धाम बाईपास निर्माण कार्यों, बलियानाले के ट्रीटमेंट, से संबंधित कार्यों, ठंडी सड़क में भूस्खलन कार्यों, जनपद में चिन्हित हेलीपैड के संबंध में, एवंम जनपद में निर्माणाधीन सड़कों के संबंध में अधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट

 

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि भविष्य को ध्यान रखते हुए निमार्ण कार्यो की योजना बनाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी निमार्ण कार्यों का संबंधित अधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा। अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर कार्यो को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करे। उन्होने उपजिलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र मे आवश्कता के अनुरूप हैलीपैड चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा जहा पर लैण्ड हस्तांतरण के मामले है उनके अभिलेख तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में रामनगर पुलिस का बड़ा वार, 13 मुकदमों वाला बदमाश गिरफ्तार “दिल्ली का स्नैचर रामनगर में दबोचा!”

 

 

इस दौरान पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा,सहायक अधि•अभियन्ता सिचाई अनिल वर्मा, के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*