दुकान पर सामान लेने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, जातिसूचक शब्दों पर भी FIR।

Spread the love

दुकान पर सामान लेने गई युवती से छेड़छाड़ का आरोप, जातिसूचक शब्दों पर भी FIR।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। कोटाबाग क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई युवती के साथ कथित छेड़छाड़, जबरदस्ती और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले-प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की शाम करीब छह बजे शिकायतकर्ता की पुत्रियां गांव की एक दुकान पर सामान लेने गई थीं। आरोप है कि दुकान संचालक ने युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और जबरदस्ती की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए डराया-धमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 74 BNS और SC/ST अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना निरीक्षक सुशील कुमार द्वारा किए जाने का उल्लेख एफआईआर में है।

यह भी पढ़ें 👉  राखी से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, रामनगर में डेयरी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी।

पुलिस घटनास्थल और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की सत्यता भी जांची जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।