रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाली पर उठे सवाल, रिक्त पद भरने की मांग तेज

रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाली पर उठे सवाल, रिक्त पद भरने की मांग तेज

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी और विभिन्न जन संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. तपन शर्मा से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने सीएमएस के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य महानिदेशक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन भी भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च; उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश

 

 

 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी और नगर संयोजक आसिफ के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 100 बेड के अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के कई स्वीकृत पद लंबे समय से रिक्त हैं। फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, ईएमओ, चीफ फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य निरीक्षक, नर्सिंग सहायक और लैब टेक्नीशियन जैसे महत्वपूर्ण पद खाली होने से मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

 

 

 

प्रतिनिधियों ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जबकि आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी पर्याप्त संसाधनों और स्टाफ के अभाव में प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश

 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा ने कहा कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही कार्यभार संभाला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

 

 

 

इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल, इंकलाबी मजदूर केंद्र, समाजवादी लोक मंच, महिला एकता मंच, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

karki
inder