शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

काशीपुर। शराब पीकर हंगामा कर रहे एक चालक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ड्रंक एंड ड्राइविंग के तहत उसकी स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK04C-0021 को भी सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कचरा पृथक्करण और 3R का संदेश लेकर आगे आएंगे NSS विद्यार्थी

पुलिस के अनुसार वाहन चालक मोधवीर पुत्र सतनाम सिंह निवासी काशीपुर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक की जांच की गई। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

इसके अलावा ड्रंक एंड ड्राइविंग के तहत स्कॉर्पियो वाहन संख्या UK04C-0021 को सीज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  *कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री*

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

 

karki
inder