उत्तराखंड क्राइम

गोकशी करने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार, दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Spread the love

गोकशी करने वाले गिरोह पर पुलिस का बड़ा वार, दो गैंगस्टर गिरफ्तार

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरोह बनाकर अपराध करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपी लंबे समय से गोकशी जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ढेला रेस्क्यू सेंटर में 20 वर्षीय वृद्ध नर बाघ की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार

मंगलौर क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलौर पुलिस ने ग्राम कुमराड़ी निवासी दो आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी गोकशी के कई मामलों में नामजद रह चुके हैं और लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ के नेतृत्व में रामनगर में बायर-सेलर मीट, महिला उद्यमियों को मिला नया प्लेटफॉर्म।

एसएसपी के निर्देश पर भगवान महर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू उर्फ रहमान तथा अनीस निवासी ग्राम कुमराड़ी, मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भवानीगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नालों पर बने ढांचे हटाए गए

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।