DM के निर्देश पर शराब दुकान की जांच, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर चालान

DM के निर्देश पर शराब दुकान की जांच, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली पर चालान

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

 

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में विभिन्न शिकायतों के आधार पर देसी मदिरा दुकान कालाढूंगी रोड पर ओवररेटिंग की शिकायत के संबंध में शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस कार्यालय रामनगर में नारायण दत्त तिवारी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, विकास में योगदान को किया याद

 

 

 

जांच के दौरान दुकान पर उपलब्ध स्टॉक, विक्रय रजिस्टर एवं निर्धारित मूल्य सूची का निरीक्षण किया गया और ओवर रेट पर चालानी कार्यवाही की गयी।
इसके साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा विक्रय किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

 

साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि न लिए जाने के संबंध में चेतावनी दी गई।
आबकारी विभाग द्वारा जनहित में इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।।निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक डीएस बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

karki
inder