रामनगर के आयुष कोटवाल को शास्त्रीय संगीत में प्रदेश में पहला स्थान।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रामनगर।आयुष कोटवाल ने उत्तराखंड भर के विद्यालयों में शास्त्रीय गायक के रूप में पहला स्थान हासिल किया है। उनको यह उपलब्धि देहरादून में संपन्न राज्य कला उत्सव में प्राप्त हुई, जिसका आयोजन उत्तराखंड समग्र शिक्षा द्वारा किया गया था। गौरतलब है कि आयुष कोटवाल स्थानीय एमपी इंटर कॉलेज में इंटर के छात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

 

 

इससे पहले वह कुछ रियलिटी शो और अन्य संगीत प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरुषकृत हो चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत, प्रकाश कोटवाल, प्रबंधक विनय जिंदल, यशपाल रावत ने प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

karki
inder