उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नशा तस्करों पर SSP नैनीताल का प्रहार, कालाढूंगी पुलिस को मिली सफलता

Spread the love

 

 

नशा तस्करों पर SSP नैनीताल का प्रहार, कालाढूंगी पुलिस को मिली सफलता

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता
स्मैक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज

जनपद में अपराध एवं नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में भक्तों की भीड़, 3 लाख पार पहुंची चारधाम यात्रा, धामी बोले– संस्कृति सुरक्षित

दिनांक 07 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी मय पुलिस टीम द्वारा चूनाखान-बैलपड़ाव क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने लगा।

 

 

 

 

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम तारा सिंह बिष्ट पुत्र भूपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम रतनपुर चकलुवा, कोतवाली कालाढूंगी, जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से करें पूरा

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 07.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक को बन्नाखेड़ा-बाजपुर क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर तस्करी हेतु ला रहा था।

 

 

 

 

पुलिस द्वारा आरोपी को धारा 8/21/60 NDPS Act के अंतर्गत गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त वाहन संख्या UK 04 AM 7650 हीरो स्प्लेंडर को कब्जे में लिया गया। इस संबंध में FIR संख्या 48/2026 पंजीकृत की गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी स्मैक तस्करी एवं चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का एक्शन, ऑपरेशन प्रहार में वारण्टी गिरफ्तार

बरामदगी:

* 07.84 ग्राम अवैध स्मैक
* मोटरसाइकिल UK 04 AM 7650 (हीरो स्प्लेंडर)

पुलिस टीम:
* प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
* उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी
* कानि0 प्रीतम सिंह
* कानि0 अमनदीप सिंह
* कानि0 किशन नाथ