सीडीओ के नेतृत्व में रामनगर में बायर-सेलर मीट, महिला उद्यमियों को मिला नया प्लेटफॉर्म।

सीडीओ के नेतृत्व में रामनगर में बायर-सेलर मीट, महिला उद्यमियों को मिला नया प्लेटफॉर्म।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 07 मई 2026। विकास खंड रामनगर में ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होटल अनन्तम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत भव्य Buyer–Seller Meet का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Vocal for Local Meet” रही, जिसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं सहायक परियोजना निदेशक श्रीमती चन्द्रा फर्त्याल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी, धारी और भीमताल क्षेत्रों से आए समूहों ने कुल 12 स्टॉल लगाए। स्टॉलों पर ऐपण कला, हैंडबैग, पर्स, रेशम पेंटिंग, पिछौड़ा, थाल, घंटी, शहद, हींग, ऑर्गेनिक दालें, मल्टीग्रेन आटा, मसाले, अचार, जैम, चटनी, जूस, घी, आंवला कैंडी समेत कई स्थानीय उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *हल्द्वानी में 8 लाख की डकैती से मचा था हड़कंप, SSP मंजूनाथ टीसी ने खोला पूरा राज—02 डकैत गिरफ्तार, दो टूक सन्देश अपराधियों की खैर नही* *तमंचा-पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद, ₹66 हजार भी मिले, बाकी डकैतों की तलाश में उधम सिंह नगर से यूपी तक पुलिस का ऑपरेशन जारी*

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिखा पाण्डेय, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन और जीएम एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत खंड विकास अधिकारियों, एनआरएलएम टीम एवं महिला उद्यमियों ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक : मुख्यमंत्री

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में होटल व्यवसायियों से अपील की कि वे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को पर्यटकों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके और “वोकल फॉर लोकल” अभियान को गति मिले। सहायक परियोजना निदेशक ने योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

महिला उद्यमियों ने होटल एसोसिएशन से अपने उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया और इस पहल के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में नैनीताल पुलिस का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग-कुश्ती में जीते कई पदक

इस मौके पर उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी, होटल एसोसिएशन के पुनीत सचदेव, कुलदीप सिंह, पुनीत अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी, खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, गिरीश पाण्डे, तनवीर असगर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और महिला समूहों की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कुंवर सामन्त और सुनील पंत ने किया।

karki
inder