उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

शहरवासियों को राहत देने की तैयारी, चरणबद्ध तरीके से होगा केबलिंग कार्य— मुख्य सचिव

Spread the love

शहरवासियों को राहत देने की तैयारी, चरणबद्ध तरीके से होगा केबलिंग कार्य— मुख्य सचिव

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 06 मई 2026 (सू. ब्यूरो)।
प्रदेश की राजधानी देहरादून में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य को लेकर शासन स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन के साथ बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और जून माह तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद आंगनबाड़ी कर्मियों को मिला बड़ा आश्वासन

बैठक में मुख्य सचिव ने पिटकुल को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई, अंडरग्राउंड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य तय समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कार्य प्रणाली में बदलाव लाते हुए कहा कि एक साथ कई स्थानों पर कार्य खोलने के बजाय सीमित फ्रंट पर काम किया जाए और उपलब्ध श्रमिकों को एक ही स्थान पर केंद्रित कर तेजी से कार्य पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को हाईटेक बनाने पर जोर, भूकम्प व ग्लेशियर झीलों पर कड़ी निगरानी

उन्होंने कहा कि इस रणनीति से पूरे शहर में एक साथ सड़कों की खुदाई से बचा जा सकेगा और आम जनता को कम से कम असुविधा होगी। साथ ही, एक स्थान पर कार्य पूर्ण होने के बाद ही दूसरे स्थान पर कार्य शुरू करने की अनुमति देने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को साप्ताहिक आधार पर कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पिटकुल और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले सरकार सख्त—मानसून से पहले सड़कों का दुरुस्तीकरण तेज

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी सविन बंसल सहित पिटकुल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह कदम शहर में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।