“हल्द्वानी मंडी में छापा: केमिकल से पक रहे फल-सब्जियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन”
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी, 4 मई 2026। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में सोमवार को कुमाऊं मंडल में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवीन कृषि एवं फल-सब्जी मंडी, हल्द्वानी में सघन जांच अभियान चलाया।
उपायुक्त खाद्य संरक्षा डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य फलों और सब्जियों में अप्राकृतिक रंगों और Artificial Ripening Agents के प्रयोग की रोकथाम करना रहा।
👉 क्या हुई कार्रवाई:
▪️ मंडी से पपीते और केले के कुल 2 सर्विलांस नमूने लिए गए
▪️ नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया
▪️ रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
👉 नियमों का उल्लंघन पकड़ा गया:
निरीक्षण के दौरान एक कारोबारी द्वारा केले पकाने के लिए Ripening Chamber का FSSAI लाइसेंस/पंजीकरण न होने पर नोटिस जारी किया गया।
👉 व्यापारियों को सख्त निर्देश:
▪️ फलों को पकाने में केवल FSSAI द्वारा अनुमोदित Ethylene Ripener का प्रयोग करें
▪️ प्रतिबंधित Calcium Carbide का प्रयोग पूरी तरह वर्जित
▪️ सब्जियों में कृत्रिम रंगों का उपयोग न करें
👉 आम जनता के लिए अपील:
▪️ पहले से कटे हुए फल-सब्जियां न खरीदें
▪️ खरीदने के बाद फल-सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही उपयोग करें
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह सहित मंडी समिति के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।





