नहर किनारे मिली युवक की लाश से मचा हड़कंप, भवानीगंज में पुलिस ने शुरू की गहन पड़ताल

नहर किनारे मिली युवक की लाश से मचा हड़कंप, भवानीगंज में पुलिस ने शुरू की गहन पड़ताल

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

भवानीगंज चौराहा के पास बड़ी नहर वाली गली में एक युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया है। सुबह लोगों की नजर शव पर पड़ते ही आसपास भारी भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पुलिस विभाग एवं बैंकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित’

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही घटनास्थल के आसपास के इलाकों की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े हर पहलू का पता लगाया जा सके।
प्रारंभिक तौर पर युवक की पहचान और मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी संभावित एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, 15 दिन में प्राधिकरण क्षेत्र की सभी सड़कें हों दुरुस्त, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

 

 

 

 

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

 

 

 

इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की है।

karki
inder