आकाश में बहने वाली रंगीन रेखा: स्विट्जरलैंड और मसूरी की विंटर लाइन का सोंदर्य

आकाश में बहने वाली रंगीन रेखा: स्विट्जरलैंड और मसूरी की विंटर लाइन का सोंदर्य

रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

 

पर्यटन नगरी मसूरी ऐसा स्थान है जहां प्रकृति ने अपनी सुंदरता को जमकर बिखेरा है यहीं कारण है कि मसूरी विश्व के अन्य पर्यटक स्थलों से अलग है प्राकृतिक साैंदर्य के साथ ही यहां पर शीतकाल में दिखने वाली विंटर लाइन का दृश्य भला किस प्रकृति प्रेमी को आकर्षित नहीं करेगा मसूरी के प्राकृतिक सौदर्य को चार चांद लगाने में शीतकाल में उभरने वाली विंटर लाइन है जो कि विश्व में केवल मसूरी और स्विटजर लैड से दिखाई देती है आसमान में खिंची सुर्ख लाल रंग की यह रेखा देश विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है यह कुदरत का अदभुत उपहार मसूरी के लिए है

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

 

देहरादून के उपर दिखने वाली सीधी लाल सुर्ख रंग की रेखा को ही विंटर लाइन कहते हैं यह प्रकृति की विशेष घटना है जिसके तहत पश्चिम दिशा में जब सूर्य अस्त होता है तो सूर्य की लालिमा एक लाल रंग की सीधी क्षैतिज रेखा के रूप में नजर आती है इसका सबसे अधिक मनोहारी दृश्य नवंबर माह में होता है

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी पर साधा निशाना

 

 

 

मसूरी से 200 किमी से अधिक खुला क्षेत्र दिखाई देता है इतनी दूरी के कारण ही विंटर लाइन बनती है इसकी उंचाई भी समुद्र तल से 2000 फीट आंकी गई है इतिहासकार गोपाल द्वारा भारद्वाज बताते हैं कि विंटर लाइन को देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक आते हैं लेकिन इसके प्रचार प्रसार की कमी के कारण आम लोगों तक इसकी जानकारी और महत्वता नहीं पहुंच पाती है

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

वरिष्ठ नागरिक विजेंद्र पुण्डीर नहीं बताया कि स्विट्जरलैंड और मसूरी से ही विंटर लाइन का नजारा देखा जा सकता है और यह प्रकृति का अनोखा नजारा है

karki
inder