उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

शिकायत के बाद जागा प्रशासन, रामनगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

Spread the love

शिकायत के बाद जागा प्रशासन, रामनगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और नालों के ऊपर बनाए गए अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

 

 

 

नगर पालिका की टीम सुबह मौके पर पहुंची और अभियान चलाते हुए कई अवैध निर्माणों को तोड़ा। इस दौरान कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया गया। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि नालों पर बने चार अवैध खोखों की जांच की जा रही है और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया और दावा किया कि उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। नगर पालिका ने सभी संबंधित पक्षों को तीन दिन का समय दिया है, ताकि वे अपना पक्ष रख सकें।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में मौत का मोड़! श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, 5 की मौत”

 

 

 

प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खंडूड़ी जी को अंतिम विदाई: मुख्यमंत्री धामी ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि