रामनगर में गैस संकट गहराया, सिलेंडर न मिलने पर जनता में रोष—सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

#रामनगर में गैस संकट गहराया, सिलेंडर न मिलने पर जनता में रोष—सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

#रामनगर में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर न मिलने से आम जनता बेहद परेशान है और रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अहमद नदीम बने नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी, मिला अतिरिक्त चार्ज

 

 

 

महिलाओं को खास तौर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि खाना बनाने के लिए उन्हें लकड़ी या अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कई लोगों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के चलते यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
#स्थानीय लोगों का गुस्सा अब सरकार के खिलाफ भी खुलकर सामने आ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार ने घर-घर गैस पहुंचाने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश

 

 

 

स्थिति को लेकर क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी जा रही है। अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

karki
inder