उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा प्रहार: NDPS केस में तस्कर की संपत्ति जब्त

Spread the love

डॉ. मंजूनाथ टीसी का बड़ा प्रहार: NDPS केस में तस्कर की संपत्ति जब्त

 

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

अब नशा तस्करों की संपत्ति भी होगी जब्त
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एनडीपीएस अभियोग में अवैध संपत्ति पर कार्यवाही, वाहन जब्त।

डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में  मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निकट पर्यवेक्षण में थाना हल्द्वानी में पंजीकृत मु०अ०सं०– 359/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ‘शराब की अवैध महफिल’ का भंडाफोड़, ठेले पर सज रही थी जाम की दुकान — पुलिस ने दबोचा कारोबारी 🍾⚡ #रामनगर में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब माफियाओं पर टूटा कहर — आखिर आबकारी विभाग क्यों बना तमाशबीन? 🍾🚨 #आबकारी विभाग की सुस्ती पर उठे सवाल, खुलेआम सज रही थी शराब की महफिल

 

 

 

उक्त अभियोग में अभियुक्त नारायण दत्त परगाई पुत्र स्व0 हरिकिशन परगाई निवासी ग्राम कुकना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना उ0नि0 भुवन सिंह राणा द्वारा संपादित की गई।
विवेचना उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।

प्रकरण की वित्तीय विवेचना (Financial Investigation) के दौरान अभियुक्त के पुत्र सुरेश परगाई के नाम पर निम्नलिखित वाहन प्रकाश में आए—
UK04TB-5931 – Motor Cab (Ertiga Car), पंजीकरण दिनांक 28 मार्च 2024
UK04Z-3013 – Motorcycle (Honda), ट्रांसफर दिनांक 17 दिसम्बर 2018
UK04AA-6853 – Motorcycle (Hero), पंजीकरण दिनांक 08 अगस्त 2018
विवेचना के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त वाहनों को वैध आय से क्रय किए जाने के संबंध में कोई संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का संकल्प लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अतः उपरोक्त संपत्तियों के संबंध में जब्ती हेतु सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority, SAFEMA/NDPS Act, New Delhi) को फ्रीजिंग ऑर्डर प्रेषित किया गया।

सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 24-03-2026 को पारित आदेश में वाहन संख्या UK04TB-5931 (Ertiga Car) को NDPS Act 1985 की धारा 68-B(g) के अंतर्गत Illegally Acquired Property मानते हुए, धारा 68-F(1) के अंतर्गत जब्त किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे पर वार: 9.334 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।