हरिद्वार उत्तराखंड जरा हटके

कुंभ से पहले प्रशासन अलर्ट, अतिथि गृहों में सौंदर्यीकरण और फायर सेफ्टी पर जोर

Spread the love

कुंभ से पहले प्रशासन अलर्ट, अतिथि गृहों में सौंदर्यीकरण और फायर सेफ्टी पर जोर

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून/हरिद्वार, 14 फरवरी 2026। आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए राज्य के राजकीय अतिथि गृहों के उन्नयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने शनिवार को देहरादून से हरिद्वार तक विभिन्न गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी और अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने भवनों की संरचना, अनुरक्षण, स्वच्छता, सुरक्षा, फर्नीचर, विद्युत व्यवस्था और अग्निशमन प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अतिथि गृह केवल आवासीय भवन नहीं, बल्कि राज्य की छवि और आतिथ्य परंपरा के प्रतिनिधि हैं। यहां ठहरने वाले विशिष्ट अतिथियों को सुरक्षित, स्वच्छ और उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

रिनोवेशन कार्यों की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई, फायर सेफ्टी सिस्टम की मजबूती और समग्र सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए। कुंभ 2027 से पहले सभी कार्य मानक अनुरूप पूर्ण करने को कहा गया है।


बीजापुर गेस्ट हाउस में तीन चरणों में उन्नयन

गढ़ी कैंट स्थित राज्य अतिथि गृह बीजापुर का संयुक्त निरीक्षण सचिव की अध्यक्षता में किया गया। निरीक्षण में राज्य संपत्ति अधिकारी, मुख्य व्यवस्थाधिकारी और सिविल/विद्युत अनुरक्षण इकाई के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रथम चरण में संपूर्ण मरम्मत, वीवीआईपी कक्षों का उन्नयन, क्षतिग्रस्त फर्नीचर का प्रतिस्थापन और फायर सेफ्टी सिस्टम को अत्याधुनिक बनाने के निर्देश दिए गए।
द्वितीय चरण में सभी कक्षों व बालकनियों की प्रकाश व्यवस्था में सुधार और भवन के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया गया।
तृतीय चरण में ड्रॉइंग रूम, गार्ड कक्ष और खुले प्रांगण की मरम्मत के साथ बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में झील संरक्षण पर बड़ा मंथन, नौकुचियाताल–सातताल के सौंदर्यीकरण को बनेगी मास्टर प्लान।

सचिव ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।


ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में 2.95 करोड़ से अधिक के कार्यों को रफ्तार

रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि 2.33 करोड़ रुपये की लागत से रंगाई-पुताई, शौचालय नवीनीकरण, क्षतिग्रस्त टाइल्स का प्रतिस्थापन और जलापूर्ति मरम्मत कार्य तेजी से चल रहे हैं।

इसके अतिरिक्त 2.95 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से फर्नीचर, फर्निशिंग, विद्युत एवं सिविल कार्यों को गति दी गई है। पुरानी लिफ्ट को हटाकर नई आधुनिक लिफ्ट लगाने, छत पर टिन शेड निर्माण, गैलरी में फॉल्स सीलिंग, नई इलेक्ट्रिकल वायरिंग और सीलिंग लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *अपराधियों के काल बन रहे पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी* *कड़ी से कड़ी जोड़कर खोली सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी* *SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी की रणनीति सफल – 04 हत्यारे गिरफ्तार* *SSP का सख्त संदेश – “अपराधियों की जगह समाज में नहीं, सिर्फ जेल में है।”*

सुविधाओं के विस्तार के तहत पार्किंग स्थल के समीप 9 नए डबल/सूट कक्षों के निर्माण की योजना स्वीकृत की गई है। साथ ही सभी कमरों में टीवी हेतु डेटा केबलिंग और नया इंटरकॉम सिस्टम स्थापित किया जाएगा।

सचिव ने कहा कि कुंभ 2027 से पूर्व सभी राजकीय अतिथि गृहों को आधुनिक सुविधाओं, सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर सौंदर्यीकरण के साथ तैयार किया जाएगा, ताकि राज्य में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और अधिकारियों को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।