उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

फर्जी एजेंट का खेल खत्म! विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

फर्जी एजेंट का खेल खत्म! विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

🚨 विदेश भेजने के नाम पर 1.33 लाख की ठगी! कबूतरबाज अंसारी रामनगर पुलिस के शिकंजे में
रामनगर (नैनीताल)।
विदेश भेजने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठने वाले कबूतरबाज को आखिरकार रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहा अभियुक्त पुलिस की लगातार दबिश के बाद पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 “सख्त हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.” — महिला सुरक्षा, पुलिस आचरण और पारदर्शिता पर जीरो टॉलरेंस* *नशे में ड्यूटी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई 🚨*

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जून 2023 को वादी हैदर अली पुत्र मखदूम अली, निवासी छोटा कब्रिस्तान बड़ी मस्जिद, रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अयूब अंसारी पुत्र याकूब अंसारी एवं अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी पुत्र नसीम मुल्लाह सेठ, निवासी ग्राम सरखड़ा परमपुर माफी, ठाकुरद्वारा द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर ₹1,33,000 की ठगी की गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 266/23, धारा 420 भा.द.वि. के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे।
👮‍♂️ एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 01 फरवरी 2026 को वांछित अभियुक्त अतीकुर्रहमान उर्फ अंसारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  👉*मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का विजन साकार, धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस एक्शन* 👉 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी का धर्मांतरण पर एक और कड़ा प्रहार, बोले इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं* 👉*नाबालिक से छेड़छाड़, AI वीडियो बनाने की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को लालकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

 

पुलिस के अनुसार अन्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ठगी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  जाम से निपटने को फुल एक्शन मोड में पुलिस, SSP डॉ मंजूनाथ टीसी का प्लान लागू