ड्रग्स माफिया पर SSP का प्रहार: 463 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स माफिया पर SSP का प्रहार: 463 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

🚨 नशे के सौदागरों पर बड़ा वार: SSP मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में बनभूलपुरा पुलिस ने 463 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर दबोचे
नैनीताल।
जनपद को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सशक्त नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 463 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
👮‍♂️🚔 पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में नशे की खेप ले जा रहे दो व्यक्तियों को मौके से दबोच लिया गया। बरामदगी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित, लगभग 1.27 लाख युवाओं को मिला प्रत्यक्ष रोजगार

 

 

🔴 गिरफ्तार अभियुक्त
भूपेश चंद्र पुत्र गिरीश चंद्र
निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर
उम्र – 28 वर्ष
दिनेश चंद्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक
निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर
उम्र – 38 वर्ष
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री’

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि
👉 नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
👉 जनपद को ड्रग्स फ्री देवभूमि बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा
इस कार्रवाई से नशा तस्करों में दहशत और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

karki
inder