उत्तराखंड देहरादून सियासत

*देर रात्रि फोन बजा… SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कॉल उठाया… और शातिर चोर सलाखों के पीछे पहुँचा* *सूचना मिलते ही एक्शन मोड, प्रोफेशनल पुलिसिंग से चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

Spread the love

*देर रात्रि फोन बजा… SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कॉल उठाया… और शातिर चोर सलाखों के पीछे पहुँचा*

*सूचना मिलते ही एक्शन मोड, प्रोफेशनल पुलिसिंग से चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

*देर रात्रि SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी के नंबर पर आई कॉल*

*पुलिस कप्तान की तत्परता से थाने अलर्ट, धड़पकड़ की कार्यवाही, प्रोफेशनल पुलिसिंग से खुली चोरी की गुत्थी*

*पुलिस–पब्लिक की मजबूत एकजुटता से बड़ी कामयाबी*

*जनपद नैनीताल में पुलिस और आमजन के उत्कृष्ट तालमेल का एक और शानदार उदाहरण सामने आया है*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के मोबाइल पर देर रात्रि एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जो संदिग्ध प्रतीत होता है जिसके चोरी में संलिप्त होने का अंदेशा है।

यह भी पढ़ें 👉  👉*मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का विजन साकार, धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस एक्शन* 👉 *एसएसपी मंजुनाथ टीसी का धर्मांतरण पर एक और कड़ा प्रहार, बोले इस तरह का कृत्य बर्दाश्त नहीं* 👉*नाबालिक से छेड़छाड़, AI वीडियो बनाने की धमकी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को लालकुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*सूचना को गंभीरता से लेते हुए SSP नैनीताल द्वारा तत्काल पूरे पुलिस सिस्टम को एक्टिवेट* किया गया। *सभी थानों को अलर्ट मोड* में रखा गया और *प्रोफेशनल पुलिसिंग का परिचय देते हुए त्वरित घेराबंदी* कर *संदिग्ध व्यक्ति को थाना चोरगलिया पुलिस द्वारा धर दबोचा गया।*

*पूछताछ में खुलासा – भवाली चोरी का अभियुक्त निकला*

सघन पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना भवाली में चोरी का अभियोग पंजीकृत है।

 

 

 

 

दिनांक *10/06/2023* को अभियुक्त *कैलाश चन्द्र तिवारी* (पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर) द्वारा *रामगढ़ तिराहा, भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000/- नकद*, होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर तथा होटल कर्मचारी *हिमांशु जोशी की स्कूटी संख्या UK04 AE 6106 लेकर फरार* हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  👉 *धर्मांतरण के खेल का THE END— SSP मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन* 👉 *फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर भेजा जेल, भीमताल पुलिस- SOG- SIT की बड़ी कामयाबी* 👉 *SSP NAINITAL का लव जिहाद पर जीरो टॉलरेंस, होगी कड़ी कार्यवाही*

इस संबंध में होटल स्वामी *नीरज कुमार (निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश) की तहरीर पर थाना भवाली में धारा 406 आईपीसी* पंजीकृत की गई थी।

घटना के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

लगातार सुरागरसी–पतारसी के परिणामस्वरूप *आज दिनांक 13/12/2025 को अभियुक्त कैलाश चन्द्र तिवारी को मय स्कूटी गिरफ्तार कर लिया गया*।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अलग–अलग स्थानों पर होटल में काम करता है, वहां ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया स्थित एक होटल में कार्यरत था।

यह भी पढ़ें 👉  *सेवा के साल, सम्मान के पल: एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने यादगार बनाई विदाई* *अपने प्रेरणादाई वक्तव्य, प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर किया सभी का सम्मान*

अभियुक्त द्वारा *रानीखेत, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाएं* करने की जानकारी प्राप्त हुई है।
मामले में *धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी* करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्त-*
कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर

*गिरफ्तारी टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक  प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाली भवाली
2. व0उ0नि0आसिफ खान, कोतवाली भवाली
3. अ0उ0नि0 लेखराज कम्बोज, कोतवाली भवाली
4. कानि0 महेश गिरी, कोतवाली भवाली
5. कानि0मलखान सिंह, थाना चोरगलिया

*SSP NAINITAL का सख्त संदेश*

जनपद में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई जगह नहींहै। नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत और प्रभावी कार्यवाही करती रहेगी।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*