ग्रीनफील्ड एकेडमी बनी खेल प्रतिभाओं का केंद्र — तीन दिवसीय टूर्नामेंट रहा यादगार।

ग्रीनफील्ड एकेडमी बनी खेल प्रतिभाओं का केंद्र — तीन दिवसीय टूर्नामेंट रहा यादगार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

 

 

रामनगर (नैनीताल)। ग्रीनफील्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीरूमदारा में तीन दिवसीय “लेवल अप 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2025” का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के जोश, समर्पण और खेल भावना ने पूरे मैदान का माहौल उत्साह और रोमांच से भर दिया।

 

 

 

🏀 पहला दिन

उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में रामनगर विधायक दिवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान श्री श्याम सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कडाकोटी और गोपाल सिंह अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेल को युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने देश-प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

 

 

 

 

🏀 दूसरा दिन

टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में काशीपुर के मेयर दीपक बाली, रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हाजी अकरम, रेनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट के निदेशक श्री आलोक गुसाईं, (भाजपा) मंडल अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह रावत, मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र रावत, युवा सभासद सचिन कुमार पुच्ची तथा सभासद सलमान सल्मानी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश का गौरव बताया।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

 

 

 

 

🏀 तीसरा दिन एवं समापन समारोह

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री एवं आंदोलनकारी श्रीमती धनेश्वरी घिल्डियाल, ग्रीनफील्ड अकैडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री शिशुपाल सिंह रावत, श्रीमती आशा बिष्ट, श्रीमती नैना अग्रवाल, सीनियर एडवोकेट जगतपाल सिंह रावत, कैप्टन विनोद रावत, सू. भोपाल सिंह, पूर्व सैनिक महिपाल सिंह, ग्रीनफील्ड एकेडमी के डायरेक्टर श्री गौरव रावत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती कंचन बिष्ट सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

 

 

 

सभी अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की सराहना की।

 

 

 

 

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गणेश रावत, संजय डोरवी, तेजपाल सिंह रावत, उधम सिंह राठौर एवं श्रीमती रोशनी पांडे की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

 

 

 

 

कार्यक्रम का संचालन अनुशासित और ऊर्जावान शैली में किया गया, जबकि ग्रीनफील्ड परिवार के समर्पित प्रयासों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

karki
inder