उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

रामनगर में दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित, चयनित बच्चों को व्हीलचेयर और सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे

Spread the love

पीरूमदारा, रामनगर (ब्लॉक संसाधन केंद्र)

रामनगर में दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित, चयनित बच्चों को व्हीलचेयर और सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे

 

 

आज ब्लॉक संसाधन केंद्र, पीरूमदारा (रामनगर) में एक दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं दिव्यांगता से संबंधित मूल्यांकन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तल्लीताल में पत्थरबाजी से दहशत, आयुक्त दीपक रावत ने दिए जांच के निर्देश

कुल 54 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 25 बच्चों का चयन विभिन्न दिव्यांगता सहायक उपकरणों – जैसे व्हीलचेयर, कान से सुनने की मशीन, चलने के सहारे (वॉकर) आदि – के लिए किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाली पर उठे सवाल, रिक्त पद भरने की मांग तेज

 

 

 

 

सभी चयनित बच्चों का पंजीकरण कर लिया गया है, और उनके लिए आवश्यक उपकरण बाद में वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, तथा समग्र शिक्षा के अधिकारीगण उपस्थित रहे। तहसीलदार महोदय शिविर में मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, एसएसपी ने अर्पित की श्रद्धांजलि