उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

सतपाल महाराज सेवा, संस्कृति और समरसता के प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी।

Spread the love

सतपाल महाराज सेवा, संस्कृति और समरसता के प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को हरिद्वार स्थित प्रेम आश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण व स्टेशन आधुनिकीकरण पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं और कहा कि यह पर्व हमें नई ऊर्जा, भक्ति और सेवा भावना प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज ने समाज में आध्यात्मिक चेतना, सेवा और लोककल्याण का जो संदेश दिया है, वह अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा, संस्कृति संरक्षण और उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलनों में भी सतपाल महाराज का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। मानव सेवा एवं उत्थान समिति के माध्यम से उनके नेतृत्व में देशभर में सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

पर्यटन, संस्कृति और तीर्थाटन मंत्री के रूप में सतपाल महाराज की भूमिका का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से चारधाम यात्रा, मानसखंड कॉरिडोर समेत कई धार्मिक स्थलों का विकास हुआ है और उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की सफल मेजबानी में संपन्न हुई पुलिस तैराकी प्रतियोगिता

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक सेवा गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं।