उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

एसएसपी मीणा के निर्देश पर देर रात चेकिंग – नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा

Spread the love

*एसएसपी मीणा के निर्देश पर देर रात चेकिंग – नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा के निर्देश पर चला जनपद में विशेष वाहन चैकिंग अभियान – ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर लगाम*

*ड्रंक एंड ड्राइव में 26 चालक गिरफ्तार, 34 वाहन सीज, ओवर स्पीड में लगाम 38 चालकों पर कार्यवाही, 09 डीएल निरस्तीकरण*

*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के दिशा- निर्देशानुसार* जनपद में *अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेष वाहन चेकिंग अभियान* चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत *डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल,श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के नेतृत्व में श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी , श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआ, श्री सुमित पांडेय सीओ रामनगर* सभी थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारी द्वारा *पुलिस टीम के साथ जनपद में देर रात तक “ड्रंक एंड ड्राइव” चेकिंग अभियान* चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  *करोड़ों के सपने... सलाखों के पीछे!* *एसएसपी मंजुनाथ टीसी के 'ऑपरेशन प्रहार' ने उखाड़ फैंकी 70 लाख के नशे की मंडी* *SOG व पुलिस की टीम ने 03 अलग-अलग मामलों में 03 तस्करों से भारी मात्रा में स्मैक की बरामद*

वाहनों को रोककर चालकों की जांच ‘अल्कोमीटर’ से की गई। जांच में निम्नलिखित कार्यवाही की गई-
✔ *ड्रंक एंड ड्राइव में 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किये गए।*
✔ *ओवर स्पीड में 38 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।*
✔ *09 चालकों के डीएल निरस्तीकरण*

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर में ICAL 2026 का उद्घाटन: भविष्य-उन्मुख पुस्तकालयों पर वैश्विक संवाद को बढ़ावा

इसके अतिरिक्त जनपद में दिनांक 17-09-2025 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 520 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई 34 वाहन सीज किए गए, 1,31,900 रुपये जुर्माना जमा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम नरेन्द्र मोदी के दौरे से उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगात, सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले—विकास को मिली रफ्तार

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

*जनपद पुलिस नागरिकों से अपील* करती है कि

 

 

यातायात नियमों का पालन करें, नशे की अवस्था और ओवर स्पीड में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें।

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस*