उत्तराखंड देहरादून सियासत

“स्वतंत्रता दिवस पर गर्व से फहराएं तिरंगा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी”

Spread the love

 

स्वतंत्रता दिवस पर गर्व से फहराएं तिरंगा — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा में नहीं कोई दिक्कत, श्रद्धालुओं ने पुलिस-प्रशासन की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो लेकर harghartiranga.com पर अवश्य साझा करें।

यह भी पढ़ें 👉  सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।