त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: निष्पक्ष मतगणना के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: निष्पक्ष मतगणना के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 30 जुलाई 2025।
जिले में 31 जुलाई को होने जा रही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर सभी ब्लॉकों में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सख्त ब्रीफिंग की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव पर हमला: मंत्री कैड़ा

जिले के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, बेतालघाट, कोटाबाग, हल्द्वानी, भीमताल व रामनगर ब्लॉकों में मतगणना होगी। इस क्रम में संबंधित ब्लॉकों के प्रभारी अधिकारियों—एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ भवाली प्रमोद कुमार साह, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे—द्वारा मतगणना ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया।

पुलिस कर्मियों को आदर्श आचार संहिता के पालन, निष्पक्षता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

मतगणना के लिए तैनात बल:

  • राजपत्रित अधिकारी: 07

  • निरीक्षक/थानाध्यक्ष: 19

  • उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक: 104

  • हेड कांस्टेबल: 116

  • कांस्टेबल: 481

  • होमगार्ड: 360
    कुल बल: 1067

इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा हेतु पीएसी और सशस्त्र पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मिलावटखोरों पर शिकंजा, पान मसालों के तीन नमूने जांच को भेजे

— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस

karki
inder