उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

पंचायती चुनाव के मद्देनज़र पुलिस सतर्क, अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

Spread the love

पंचायती चुनाव के मद्देनज़र पुलिस सतर्क, अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 17 जुलाई।
पंचायती चुनावों के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी पुलिस ने एक अभियुक्त को 05 पेटी अवैध देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को दिए सख्त निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश कुमार यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

इस अभियान के अंतर्गत चौकी मंडी प्रभारी  प्रेम राम विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त व शांति व्यवस्था के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 05 पेटी देसी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  👉 *धर्मांतरण के खेल का THE END— SSP मंजुनाथ टीसी का बड़ा एक्शन* 👉 *फरार आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर भेजा जेल, भीमताल पुलिस- SOG- SIT की बड़ी कामयाबी* 👉 *SSP NAINITAL का लव जिहाद पर जीरो टॉलरेंस, होगी कड़ी कार्यवाही*

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • इरफान पुत्र रियाज, निवासी दुर्ग मंदिर, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा

पुलिस टीम में सम्मिलित अधिकारी:

  1. प्रभारी चौकी मंडी – श्री प्रेम राम विश्वकर्मा

  2. कानि. ललित मेहरा

  3. कानि. भुवन चंद

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का संदेश—लापरवाही नहीं, हर शिकायत का समय पर समाधान।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री को रोकने के लिए निगरानी और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।