उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

शराब के नशे में सरेआम हुड़दंग, हरियाणा के 6 युवकों पर हल्द्वानी पुलिस ने कसी नकेल*

Spread the love

*शराब के नशे में सरेआम हुड़दंग, हरियाणा के 6 युवकों पर हल्द्वानी पुलिस ने कसी नकेल*

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा* सभी थाना/चौकी प्रभारी को *पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने/ मर्यादा का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश* दिए गए हैं।
दिनांक 02 जून 2025 की रात्रि में हल्द्वानी शहर के व्यस्त नैनीताल, हल्द्वानी मार्ग पर *हरियाणा निवासी 6 युवक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर उत्पात* मचाते पाए गए। उक्त युवकों द्वारा की गई असामाजिक गतिविधियों से आमजन की शांति एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले में गूंजा आस्था का स्वर, पुष्कर सिंह धामी ने किया भजन संध्या का शुभारंभ

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध *पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही* अमल में लाई गई।
इस प्रकार की अनुशासनहीनता एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा नया सम्मान

*नैनीताल पुलिस की अपील*

सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादित आचरण रखें। नशे में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*