कोहरे के कहर के बीच रामनगर डिपो की बसें फॉग लाइट्स के बिना, यात्रियों की सुरक्षा पर संकट

कोहरे के कहर के बीच रामनगर डिपो की बसें फॉग लाइट्स के बिना, यात्रियों की सुरक्षा पर संकट

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

रामनगर। उत्तराखंड में सर्दियों का मौसम अपने चरम पर है, और कोहरे ने सड़कों पर खतरे की घंटी बजा दी है। सड़कों पर दृश्यता का स्तर गिरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लेकिन रामनगर डिपो की बसों में अब तक फॉग लाइट्स की व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाही बख्श स्कूल में विद्यार्थियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

 

 

 

डिपो के बस चालकों ने खुलासा किया कि कई बसों में फॉग लाइट्स तो लगी हैं, लेकिन वे खराब कनेक्शन या तकनीकी दिक्कतों के कारण काम नहीं कर रहीं। चालक खुद भी इस स्थिति से परेशान हैं क्योंकि कोहरे के बीच सही मार्ग देख पाना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

 

रोडवेज अधिकारी आनंद प्रकाश का कहना है कि फॉग लाइट्स को जल्द ही सक्रिय कर दिया जाएगा। हालांकि, यह वादा कब पूरा होगा, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

यात्रियों की सुरक्षा दांव पर

कोहरे का मौसम पहले से ही सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है। ऐसे में फॉग लाइट्स जैसी सुरक्षा सुविधाओं की कमी यात्रियों के लिए मौत का सफर बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध रूप से परिवर्तित वाहनों पर एआरटीओ का शिकंजा, 11 वाहनों पर कार्रवाई

 

 

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते इस लापरवाही को सुधारेगा, या फिर यात्री यूं ही असुरक्षित सफर करने को मजबूर रहेंगे?

karki
inder