रामनगर में सुरक्षा भगवान भरोसे, “चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस बेखबर”

“रामनगर में सुरक्षा भगवान भरोसे, “चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस बेखबर”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर (भवानीगंज): क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों के दिलों से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। ताजा मामला भवानीगंज के केला गोदाम के पास स्थित एक घर के बाहर का है, जहां दिनदहाड़े एक शातिर चोर बाइक चुराकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष पर हल्द्वानी में कार्यक्रम, तीन महिला किसानों को मिला सम्मान

 

 

 

 

जब बाइक स्वामी को चोरी का पता चला, तो उसने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि चोर उसकी बाइक लेकर जा रहा है। इसके बाद बाइक स्वामी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोर की पहचान कर ली और चोर को स्वयं पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

 

 

 

सूत्रों के अनुसार, चोरी की गई बाइक को चोर ने चिलकिया क्षेत्र में ले जाकर उसका हुलिया बदलने की कोशिश की थी और उसे बेचने की तैयारी में था। लेकिन समय रहते CCTV और सजगता के चलते बाइक स्वामी ने न सिर्फ अपनी बाइक बरामद कर ली, बल्कि आरोपी को भी पकड़वाने में सफलता पाई।

यह भी पढ़ें 👉  एच.एन. इंटर कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला, 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

 

 

 

इस घटना से साफ है कि अब चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर उठते सवालों के बीच सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे अब धरातल पर फेल होते नजर आ रहे हैं।

karki
inder