दुःखद एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारत के 5 जवान शहीद, देश ने खोए अपने वीर सपूत।

एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में भारत के 5 जवान शहीद, देश ने खोए अपने वीर सपूत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

जम्मू-कश्मीर, 7 मई 2025 – जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना गोलीबारी में भारतीय सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। इस हमले में भारतीय सेना के 5 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं। दुश्मन की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन देश को अपने पांच जांबाजों की शहादत का दुखद समाचार मिला।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए रामनगर में कांग्रेस का कैंडल मार्च, VVIP के नाम और सिक्किम के राज्यपाल की नियुक्ति पर उठाए सवाल

शहीद हुए वीर जवानों की पहचान इस प्रकार है:

वीर बलिदानी गनर दिनेश शर्मा, आर्टिलरी रेजीमेंट – पलवल, हरियाणा

वीर बलिदानी सिपाही सचिन यादव, महार रेजीमेंट – नांदेड़, महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

वीर बलिदानी एयरमैन कमल कंबोज – हिसार, हरियाणा

वीर बलिदानी सिपाही अमित चौधरी – चरखी दादरी, हरियाणा

वीर बलिदानी सूरज यादव, लांस नायक – इटवा, उत्तर प्रदेश

यह हमला ऑपरेशन सिंधूर के तहत पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के किया गया। भारतीय सेना द्वारा इस घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और जवाबी कार्रवाई तेज़ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: बेसुध मिले व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस ने जारी की सार्वजनिक सूचना

शहीदों के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके गृह जिलों में भेजा जा रहा है। देशभर से इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।

भारत माता के इन वीर सपूतों को शत-शत नमन। उनकी शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा

karki
inder