उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Spread the love

पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंटों पर शत-प्रतिशत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिकों के अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर जनता की सेवा कर रहा हूँ - मुख्यमंत्री।

इसी क्रम में थाना चोरगलिया पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश जोशी के नेतृत्व में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया:

गुरमेज सिंह (46 वर्ष) – धारा 60 आबकारी अधिनियम
कैलाश राम (51 वर्ष) – धारा 504/506 भादवि
उमेद राम (35 वर्ष) – धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
रमा देवी (48 वर्ष) – धारा 504/506 भादवि

यह भी पढ़ें 👉  स्मार्ट सिटी के कॉन्सेप्ट को पहाड़ के तीन शहरों में ले गए सीएम

वहीं, थाना काठगोदाम पुलिस ने थानाध्यक्ष दीपक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दो वारंटियों को पकड़ा:

रामू पुत्र प्यारेलाल – धारा 60 एक्साइज एक्ट
दिनेश राम पुत्र देवी राम – धारा 60 एक्साइज एक्ट

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार की प्राथमिकताओं का रखा खाका

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया। नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि फरार अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जा सके।