जरा हटके रामनगर

देव भूमि विकास मंच के बैनर तले 15 जनवरी से चलाएंगे हस्ताक्षर एवं जन जागरूकता अभियान।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

देव भूमि विकास मंच के बैनर तले नशे के खिलाफ एकजुट हुये सामाजिक राजनैतिक व्यापारिक संगठन।-15 जनवरी से चलाएंगे हस्ताक्षर एवं जन जागरूकता अभियान। रामनगर तहसील क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार नशे के जग में आती है युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने के लिए रामनगर के विभिन्न सामाजिक राजनैतिक व्यापारिक संगठनों ने नशे के खिलाफ देव भूमि विकास मंच के बैनर तले 15 जनवरी से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हस्ताक्षर एवं जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहनों से अवैध खैर प्रकाष्ठ जब्त

 

 

देवभूमि व्यापार मंडल कार्यालय में देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल की संचालन में सामाजिक राजनीतिक व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, महिला एकता मंच, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ,पछास,देवभूमि व्यापार मंडल से जुड़े लोग सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  भास्कर सिंह मवाड़ी को सीनियर अन्डर ऑफिसर की जिम्मेदारी*

 

सभी लोगों का मानना था कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार ने रामनगर के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र को पूरी तरह से अपनी जद में ले लिया है। आसानी से सर्व सुलभ होने पर नौजवान इसकी चपेट में आ रहे हैं। भावी पीढ़ी को बचाने के लिए जरूरी है कि रामनगर की आम जनता, सामाजिक ,राजनैतिक, व्यापारिक, छात्र, कर्मचारी, मजदूर संगठनों को आगे आना होगा तथा एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़ा होना होगा। देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल ने रामनगर की सभी संगठनों से अपील की है कि इस अभियान में अपने संगठन एवं व्यक्तिगत रूप से भी लोग शामिल हो सकते हैं। बैठक में 15 जनवरी से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हस्ताक्षर एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च