रामनगर में कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत का बड़ा बयान, निकाय चुनाव को लेकर सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल

रामनगर में कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत का बड़ा बयान, निकाय चुनाव को लेकर सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

रामनगर, कुमाऊं क्षेत्र के रामनगर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह रावत ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल को गरमाया। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान रावत ने सरकार और प्रशासनिक मशीनरी पर गंभीर सवाल उठाए और सरकार की मंशा पर भी हमला बोला।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के चरित्रों से सीख लेकर समाज में नैतिकता और मर्यादा स्थापित करें : तारा घिल्डियाल

रावत ने केदारनाथ उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन फिर भी कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी। अब निकाय चुनाव में 120 से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, सरकार की ताकत बढ़ेगी, लेकिन हमारी जीत निश्चित है।” उनका ये बयान सत्ता के समीकरण को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

इसके अलावा, रावत ने सरकारी मशीनरी पर भी गंभीर आरोप लगाए और स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “सत्ता बदलती है और हर किसी का हिसाब होना तय है। जो अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें सम्मान मिलेगा, लेकिन जिन लोगों ने अधिकारों का दुरुपयोग किया है, वे खुद को बचा नहीं पाएंगे।” रावत ने सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि, “जो भरोसेमंद नहीं होते, वे लोकतंत्र के बजाय ‘लटतंत्र’ का सहारा लेते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

 

 

इन बयानों से सियासी माहौल में हलचल मच गई है और सभी की निगाहें अब निकाय चुनाव पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या रावत की यह रणनीति कांग्रेस को जनता का समर्थन दिलाने में कामयाब होगी, या फिर बीजेपी अपनी रणनीति से इस हमले को बेअसर कर देगी? निकाय चुनावों के परिणाम सत्ता के समीकरणों को बदल सकते हैं, लेकिन इससे पहले यह देखना दिलचस्प होगा कि यह जुबानी जंग किस ओर जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

 

रणजीत सिंह रावत के बयानों ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है, और अब निकाय चुनावों में दोनों पक्षों की रणनीतियों का खुलासा होगा।

karki
inder