कल्पतरु और नेकी की दीवार संस्थाओं की पहल, रामनगर के खिलाड़ियों को मिला सम्मान

कल्पतरु और नेकी की दीवार संस्थाओं की पहल, रामनगर के खिलाड़ियों को मिला सम्मान

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

रामनगर। हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में रामनगर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि को सराहते हुए कल्पतरु, नेकी की दीवार और रचनात्मक शिक्षक मंडल द्वारा आज एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, उनके कोच और परिवारजनों को सम्मानित किया गया।

पदक विजेता खिलाड़ी:

  • कोमल चौहान (जीपीपी कन्या इंटर कॉलेज, कक्षा 12) – मॉडर्न पेंटाथलन (ट्रायथलॉन) में रजत पदक
  • अंश बिष्ट (आर्मी स्कूल, कक्षा 11) – मॉडर्न पेंटाथलन (बाईथल) में कांस्य पदक
  • शौर्य पटेल (लिटिल स्कॉलर्स) – मॉडर्न पेंटाथलन (बाईथल) में कांस्य पदक
  • भारत मेहरा और अभय बिष्ट – फुटबॉल में रजत पदक
यह भी पढ़ें 👉  IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में जताया सभी का आभार

कोच और सहयोगियों का सम्मान:

खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने वाले दयाल फर्स्वाण, गोपाल बिष्ट, मंजू बिष्ट, जितेंद्र बिष्ट और नंदन नेगी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, लिटिल स्कॉलर्स के प्रबंधक पंकज भल्ला को भी खिलाड़ियों के सतत सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का बड़ा प्रहार, अपने ही लाए संगठन पर उठाए गंभीर सवाल! बयान से मचा सियासी घमासान

संस्थाओं की घोषणा:

सम्मान समारोह के दौरान कल्पतरु संस्था के अतुल मेहरोत्रा, नेकी की दीवार के तारा घिल्डियाल और रचनात्मक शिक्षक मंडल के नवेंदु मठपाल ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि रामनगर क्षेत्र के सभी जरूरतमंद खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही, आर्थिक कारणों से किसी भी खिलाड़ी की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए भी मदद की जाएगी।

समारोह में मौजूद गणमान्य लोग:

इस अवसर पर जितेंद्र बिष्ट, गोपाल बिष्ट, निसार अहमद, राजेश पाल, आजाद कुमार, मुकेश मेहरा, नंदन बिष्ट, हुकुम सिंह मेहरा, रेवती मेहरा, बालकृष्ण, नंदराम आर्य, डिप्टी सिंह, विशन सिंह बिष्ट, हेमा बिष्ट, राकेश चौहान, डॉ. वीरेंद्र, सीपी खाती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्रि अष्टमी पर SSP मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि की कामना

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व:

इस आयोजन ने रामनगर के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। सभी सम्मानित खिलाड़ियों और उनके कोचों को इस सफलता पर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।