उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

31st व नव वर्ष मनाने हेतु आने वाले पर्यटकों, के आमजनमानस हेतु हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान*

Spread the love

*31st व नव वर्ष मनाने हेतु आने वाले पर्यटकों, के आमजनमानस हेतु हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*यह डायवर्जन प्लान दिनांक 30.12.2024 से 01.01.2025 तक प्रातः 09:00 से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।*

*31st व नव वर्ष मनाने हेतु आने वाले पर्यटकों, आमजनमानस एवं समस्त वाहन चालकों जिन्हें नैनीताल, भीमताल, कैंची धाम, भवाली, मुक्तेश्वर एवं अल्मोड़ा इत्यादि स्थलों की यात्रा करनी है उनके वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान*-

 

 

 

* बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

 

 

* रामपुर रोड- रूद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूद्रपुर दिनेशपुर मोड (पंतनगर तिराहा) से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य शेष वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आजीविका की नई तस्वीर: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाते स्वरोजगार मॉडल का स्थलीय मूल्यांकन

 

 

 

* बाजपुर / रामनगर/कालाढुंगी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम एवं अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

* कालाढूंगी रोड हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम एवं अल्मोडा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन ऊँचापुल तिराहा / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए हाइडिल/कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

 

 

 

* दिनांक 31.12.2024 और दिनांक 01.01.2025 को भीमताल, भवाली, कैंची धाम की ओर जाने वाले समस्त पर्यटक/वाहन चालक वाया ज्योलिकोट भवाली मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे और कैंची धाम से भवाली से भीमताल होकर वापस मैदानी क्षेत्र की यात्रा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शराब पीकर हंगामा कर रहे स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज, चालक गिरफ्तार।

* *यात्रा रूट में यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में समस्त पर्यटक/वाहन चालक अपने वाहनों को गोलापार / काठगोदाम क्षेत्र में पार्क कर शटल सेवा द्वारा आगे की यात्रा करेंगे।*

 

 

 

 

• *दिनांक 31.12.2024 को समय 09:00 बजे से दिनांक 01.01.2025 को समय 22:00 बजे तक यात्रा रूट में समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश/आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। यात्रा रूट में यातायात का दबाव को देखते हुए समय में परिवर्तन किया जा सकता है।*

 

 

 

 

• भवाली/भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुर रुद्रपुर, बरेली, किच्छा व चोरगलिया आदि स्थानों की ओर जाना है, नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व कालाढुंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉलटैक्स/ हाइडिल तिराहा होते हुए पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल से लालडॉट तिराहा / ऊँचापुल तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

* भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नम्बर-1 बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

 

 

 

* नैनीताल शहर से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

* *समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम एवं अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।*