उत्तराखंड क्राइम रामनगर

नशे के खिलाफ अभियान: रामनगर पुलिस ने 103 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 को किया गिरफ्तार।

Spread the love

नशे के खिलाफ अभियान: रामनगर पुलिस ने 103 पाउच कच्ची शराब के साथ 02 को किया गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर, 14 दिसंबर 2024: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना रामनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 103 पाउच कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  25 से 50 हजार की ‘एंट्री’ का खेल! लक्सर में अवैध खनन का मामला गरमाया

 

 

14 दिसंबर 2024 को थाना रामनगर की पुलिस टीम ने दौराने चेकिंग मंशा स्टोन क्रेशर के गेट के पास बन्टी पुत्र करन सिंह, निवासी भवानीपुर बड़ी पीरूमदारा, रामनगर को 53 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, मेजर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी पीरुमदारा को 50 पाउच कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नमामि गंगे परियोजनाओं पर जोर, महाकुंभ के लिए ₹408 करोड़ की स्वीकृति का अनुरोध

 

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामनगर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. बन्टी पुत्र करन सिंह, निवासी भवानीपुर बड़ी पीरूमदारा, रामनगर
  2. मेजर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, निवासी पीरुमदारा
यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27

 

 

पुलिस टीम:

  1. कानि0 विनीत चौहान
  2. कानि0 कविन्द्र सिंह
  3. कानि0 भूपेन्द्र सिंह

नैनीताल पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है, ताकि नशामुक्त देवभूमि के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सके।