Uncategorized उत्तराखंड क्राइम रामनगर

स्कूल के बच्चों के रास्ते मे आया बाघ को भेजा वनकर्मियों की सुरक्षा में बच्चों के भेजा घर।

Spread the love

स्कूल के बच्चों के रास्ते मे आया बाघ को भेजा वनकर्मियों की सुरक्षा में बच्चों के भेजा घर।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

राजकीय इंटर कालेज ढेला में पटरानी से आकर पढ़ने वाले बच्चों को बाघ के डर से वनकर्मियों की सुरक्षा में घर को भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी ने बच्चों व जनप्रतिनिधियों संग सुना ‘मन की बात’, नवाचार और राष्ट्र निर्माण पर दिया बल

 

 

 

ढेला इंटर कालेज के अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल के अनुसार आज दोपहर में एक पटरानी महिला अभिभावक का फोन आया कि महेश आर्य नामक एक पटरानी निवासी ढेला होटल में अपनी ड्यूटी को जा रहे थे रास्ते में बाघ आ गया,जो काफी देर तक हटा ही नहीं।महेश आर्य को वापस पटरानी लौटना पड़ा।जहां से महिला अभिभावक द्वारा शिक्षक नवेंदु मठपाल को सूचना दे बच्चों की सुरक्षा के बाबत कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की ₹ 5.39 करोड की  स्वीकृति

 

 

 

ढेला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य श्रीराम यादव द्वारा तत्काल ढेला रेंजर नवीन पांड को स्थिति से अवगत कराया गया। उनके द्वारा वन दरोगा नवीन पपने के साथ वन कर्मियों को भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय विकास, रोजगार और आधारभूत संरचना पर केंद्रित रहा बजट पूर्व संवाद

 

 

 

 

बच्चों को छुट्टी के बाद CTR की विभागीय गाड़ी में ढेला से पटरानी ले जाया गया।रेंजर पांडे ने कहा है स्थिति की नाजुकता को देखते हुए भविष्य में भी बच्चों को पूर्ण सुरक्षा में ढेला इंटर कालेज लाया, ले जायेगा।