उत्तर प्रदेश क्राइम

अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक हादसे में मौत”

Spread the love

अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक हादसे में मौत”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

लालगंज थाना क्षेत्र के कटया पंडित गांव निवासी 25 वर्षीय अवनीश यादव की सोमवार को संतकबीरनगर के मगहर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अवनीश यादव गोरखपुर में एक प्लाईवुड कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और बाइक से गोरखपुर से घर जाते थे। सोमवार को गोरखपुर से घर लौटते समय करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। घटना के तीन से चार घंटे बाद शव की पहचान हो पाई, जिसके बाद मगहर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS | रामनगर में सनसनी 🚨 ⚠️ बड़ी नहर किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में मचा हड़कंप!

 

 

 

अवनीश के पांच भाई हैं और वह परिवार में सबसे छोटे थे। उनके पिता राम कृपाल यादव खेती करते हैं, जबकि एक भाई लालगंज बाजार में सहज जन सेवा केंद्र चलाता है। युवक की मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—हिस्ट्रीशीटर हो या आदतन अपराधी नैनीताल पुलिस की नजर से कोई नहीं बचेगा* 🔥*अपराध की दुनिया के 02 पुराने खिलाड़ी गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पिद्दा और साथी राजू पर 45 मुकदमें* 🔥*बन्द दुकानों के ताले तोड़कर दहशत फैलाने वालों का अंत, लालकुआं, काठगोदाम और मुखानी के 07 मामलों का लालकुआं पुलिस ने किया पर्दाफाश*