उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री धामी ने कहा: पहाड़ों और मैदानों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने कहा: पहाड़ों और मैदानों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित किया गया है। यह पुरस्कार आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में विश्व मत्स्य दिवस पर आयाजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह द्वारा प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वंतारा रिसॉर्ट की दीवारों के पीछे छिपा सच खुला—अंकिता हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार के लिए विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि, सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए हर तरह से सहायता प्रदान कर रही है। मैदान के साथ ही पहाड़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बागवानी और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: विधायक प्रीतम पंवार और सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया नारायणी उद्यान का निरीक्षण।