लालकुआं उत्तराखंड क्राइम

पुलिस ने जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 1,03,600 रुपये बरामद।

Spread the love

पुलिस ने जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 1,03,600 रुपये बरामद।

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

लालकुआं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार, जनपद में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

 

 

 

पुलिस टीम ने चौकी हल्दुचौड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग के दौरान 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

 

 

 

  1. मुकेश जोशी (पुत्र माधवानंद जोशी) निवासी किशनपुर सकुलिया मोटाहल्दु
  2. राजेन्द्र प्रसाद जोशी (पुत्र गणेश दत्त जोशी) निवासी दुर्गा भगवानपुर मोटाहल्दु
  3. कुंदन सिंह दानू (पुत्र खड़क सिंह दानू) मूल निवासी रई सिल्थम, जनपद पिथौरागढ़
  4. परमवीर (पुत्र करन सिंह) मूल निवासी प्रतापपुर, बुलंदशहर, उ.प्र.
  5. मोहित जोशी (पुत्र चंदन जोशी) निवासी दुर्गा भगवानपुर मोटाहल्दु
यह भी पढ़ें 👉  #भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा। #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट।

 

इन सभी को जेसीबी सेंटर मोटाहल्दु के पास चायपानी/परचुन की दुकान से 52 पत्ते ताश और 1,03,600 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचाने को उत्तराखंड सरकार का मास्टर प्लान, आधे होंगे मंत्रियों के वाहन

 

 

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक गौरव जोशी (प्रभारी चौकी हल्दुचौड़)
  • अपर उप निरीक्षक प्रेम बल्लभ जोशी
  • कांस्टेबल अनिल शर्मा
  • कांस्टेबल मनीष कुमार
  • कांस्टेबल गुरमेज सिंह

लालकुआं पुलिस की यह कार्रवाई अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण साबित हुई है।